मेयर सौरभ थपलियाल ने वार्ड पार्षद संग गोविन्दगढ़ का किया निरीक्षण, छोटी बिंदाल नाले के सुधार के दिए निर्देश

0 268,895

आज देहरादून के महापौर सौरभ थपलियाल ने वार्ड 34 गोविन्दगढ़ में क्षेत्रीय पार्षद महेंद्र कौर कुकरेजा के साथ क्षेत्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान छोटी बिंदाल नाले की स्थिति का जायजा लिया गया।

 

Advertisement ( विज्ञापन )

इस अवसर पर पार्षद द्वारा महापौर को अवगत कराया गया कि नाले में फैली गंदगी के कारण क्षेत्रवासियों को लंबे समय से विभिन्न समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही कई स्थानों पर नाला एवं पुस्ता क्षतिग्रस्त होने से लोगों को परेशानी हो रही है।

 

महापौर सौरभ थपलियाल ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि क्षेत्रवासियों की समस्याओं का शीघ्र समाधान किया जाए तथा क्षतिग्रस्त पुस्तों एवं नाले के निर्माण कार्य हेतु तत्काल आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की जाए।

 

महापौर ने कहा कि नगर निगम जनसमस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्ध है तथा वार्डों में मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने हेतु लगातार कार्य किए जा रहे हैं

मौके पर पूर्व पार्षद सुरेंद्र सिंह कुकरेजा ,ए०पी०एस बेनीवाल ,राजू वर्मा, जतीन कुकरेजा ,

रिक्की वर्मा , तनिष्क आहुजा एवं छेत्रवासी मौजूद थे

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Home
ट्रेंडिंग न्यूज़
State News
Search
error: Content is protected !!