देहरादून: समाधान दिवस में डीएम डॉ. आशीष चौहान ने दिए सख्त जांच और कार्रवाई के निर्देश

0 255,791

कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित जन समाधान दिवस में 150 से अधिक शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से कई का मौके पर निस्तारण किया गया। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने अधिकारियों को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण समाधान के निर्देश दिए।

Advertisement ( विज्ञापन )

​प्रमुख निर्देश इस प्रकार रहे:

• ​आपदा कार्यों में अनियमितता: ग्राम पंचायत पापड़ियांन में आपदा कार्यों में कथित फर्जीवाड़े की जांच के लिए डीडीओ और आपदा प्रबंधन अधिकारी को 7 दिन में रिपोर्ट देने को कहा गया।

• ​अवैध फैक्ट्री सील: विकासनगर के झीवरहेड़ी में आबादी के बीच बिना अनुमति और एनओसी के चल रही हैवी वेल्डिंग फैक्ट्री को तुरंत सील करने के निर्देश दिए गए।

• ​अतिक्रमण: सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा कर चार मंजिला निर्माण की शिकायत पर एसडीएम और तहसीलदार सदर को जांच सौंप

• ​विशेष बच्चा मामला: लतिका राय फाउंडेशन द्वारा विशेष बच्चे को प्रवेश न देने पर समाज कल्याण और प्रोबेशन अधिकारी को संयुक्त जांच के निर्देश दिए गए।

​डीएम ने स्पष्ट किया कि शिकायतों का निस्तारण केवल औपचारिक न हो, बल्कि वास्तविक समाधान सुनिश्चित किया जाए।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Home
ट्रेंडिंग न्यूज़
State News
Search
error: Content is protected !!