खराब मौसम के कारण नहीं उड़े हेलिकॉप्टर, घना कोहरा छाया, 600 टिकट किए रद्द

0 788,893

रिपोर्ट: आकाश

 

Advertisement ( विज्ञापन )

सोमवार को खराब मौसम के कारण केदारनाथ धाम के लिए हेलिकॉप्टर उड़ान नहीं भर सके। इस दौरान करीब 600 टिकट रद्द किए गए। सोमवार को सुबह से ही केदारघाटी से केदारनाथ तक घना कोहरा छाया रहा। दिन चढ़ने के बाद भी क्षेत्र में मौसम में कोई सुधार नहीं हुआ, जिस कारण केदारघाटी के हेलिपैड से हेलिकॉप्टर केदारनाथ के लिए उड़ान नहीं भर सके।

 

 

इस दौरान सभी छह हेली कंपनियों के हेलिपैड गुप्तकाशी, फाटा और सेरसी पर यात्रियों की भीड़ रही, लेकिन उड़ान नहीं भर पाने से यात्रियों में निराशा रही। इस दौरान करीब 600 टिकट रद्द किए गए

 

 

हेलिकॉप्टर सेवा नोडल अधिकारी राहुल चौबे ने बताया कि केदारनाथ यात्रा के दूसरे चरण की यात्रा शुरू हाेनी थी। मगर मौसम के कारण हेलिकॉप्टर की एक भी शटल नहीं हो पाई। उन्होंने बताया कि दूसरे चरण में ट्रांस भारत, हिमालयन, थंबी, ग्लोबल वेक्ट्रा, पवन हंस और ऐरो हेली कंपनी हेलिकॉप्टर सेवा का संचालन कर रही है।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Home
ट्रेंडिंग न्यूज़
State News
Search
error: Content is protected !!