Recover your password.
A password will be e-mailed to you.
आगरा: पुलिस के मुताबिक, मलिकपुर निवासी किसान रघुवीर सिंह (62) के दो बेटों में गौरव फर्रुखाबाद में पुलिस कांस्टेबल है। बड़े बेटे सौरभ और गौरव की शादी मथुरा की दो सगी बहनों संगीता और प्रियंका से हुई थी। 4 वर्ष पहले संगीता की मौत हो गई थी। बाद में सौरभ ने धर्मवती से दूसरी शादी कर ली थी। करीब डेढ़ साल पहले सौरभ मौत हो चुकी है।
हत्या की खबर मिलते ही प्रियंका के मायके मथुरा के मगोर्रा के गांव वोरिफा से परिजन पहुंच गए। शव देखने के लिए उनकी पुलिस से तकरार हुई। इसके बाद मायकेवालों ने जयपुर हाईवे पर स्थित चौधरी चरणसिंह प्रतिमा के पास कुछ देर तक जाम भी लगा दिया। उनका आरोप है कि बेटी का उत्पीड़न किया जा रहा था। उन्होंने हत्या के पीछे मृतका के पति के अवैध संबंध का आरोप भी लगाया। सूचना पर पहुंचे एसीपी खेरागढ़ महेश कुमार के समझाने के बाद परिजन शांत हो गए।
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.