सीएम का बागेश्वर दौरा; एथलीटों से मिले, सरयू नदी किनारे बैठे, बागनाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना

0 276,595

रिपोर्ट: आकाश

 

Advertisement ( विज्ञापन )

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बागेश्वर जिले के अपने दो दिवसीय दौरे के दूसरे दिन आज सुबह सरयू नदी के किनारे पहुंचकर वहां चल रहे अलग-अलग विकास कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने स्थानीय लोगों से बातचीत की, उनका हालचाल पूछा और सरकार द्वारा चलाई जा रही अलग-अलग जन कल्याणकारी योजनाओं पर उनका फीडबैक भी लिया।

 

 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बागेश्वर में बागनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की। उन्होंने कहा कि इस जगह का प्राचीन काल से ही विशेष महत्व रहा है। यहां से सरयू नदी बहती है। पिंडारी ग्लेशियर है। यहां आध्यात्मिक पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं।  सीएम ने कहा कि हम इस जगह का विकास करेंगे और इसके लिए एक मास्टर प्लान बनाएंगे। यह कीवी और मछली पालन के क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है, और यहां की महिलाएं भी बहुत अच्छा काम कर रही हैं। मैंने इस बारे में सभी विभागों के साथ बैठकें की हैं, और हम तेजी से काम करेंगे।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Home
ट्रेंडिंग न्यूज़
State News
Search
error: Content is protected !!