मसूरी में तंबाकू विक्रेता लाइसेंसिंग और नियंत्रण पर जागरूकता कार्यशाला आयोजित

0 243,860

मसूरी नगर पालिका परिषद में शुक्रवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मनोज कुमार शर्मा और पालिका अध्यक्ष श्रीमती मीरा सकलानी के मार्गदर्शन में ‘तंबाकू विक्रेता लाइसेंसिंग (TVL) एवं तंबाकू नियंत्रण’ पर एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। सीएमओ कार्यालय देहरादून और बालाजी सेवा संस्थान के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम में स्थानीय व्यापारियों, विभिन्न विभागों और हितधारकों ने भाग लिया।

Advertisement ( विज्ञापन )

​कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य तंबाकू उत्पादों की बिक्री को नियमों के दायरे में लाने के लिए वेंडर लाइसेंसिंग व्यवस्था को लागू करना तथा सार्वजनिक स्वास्थ्य की सुरक्षा को मजबूत करना था। चर्चा के दौरान तंबाकू नियंत्रण कानूनों के कड़े अनुपालन और स्थानीय निकायों व स्वास्थ्य विभाग के बीच बेहतर समन्वय पर जोर दिया गया ताकि पर्यटन नगरी में नियमों का प्रभावी क्रियान्वयन हो सके।

​बैठक में अधिशासी अधिकारी गौरव भसीन, अर्चना उनियाल सहित कई अधिकारी और व्यापारी प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Home
ट्रेंडिंग न्यूज़
State News
Search
error: Content is protected !!