विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान: दोनों मंडलायुक्त अगले 15 दिन करेंगे फील्ड विजिट और कैंप

0 237,782

मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम ने सचिवालय में जिलाधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस कर विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान की समीक्षा की। उन्होंने कुमाऊं और गढ़वाल कमिश्नर को आगामी 15 दिन अपने आवंटित जनपदों (नैनीताल, ऊधमसिंह नगर, देहरादून और हरिद्वार) में कैंप करने के कड़े निर्देश दिए हैं।

Advertisement ( विज्ञापन )

​प्रमुख निर्देश:

​क्रॉस वेरिफिकेशन: जिन बूथों पर फॉर्म-6 (नाम जोड़ने) के आवेदन 4% से अधिक और फॉर्म-7 (नाम हटाने) के आवेदन 2% से अधिक मिले हैं, वहां ईआरओ विशेष रूप से क्रॉस वेरीफाई करेंगे।

​औचक निरीक्षण: जिलाधिकारी रैंडम फील्ड विजिट और सुपर चेकिंग करेंगे।

​समयबद्ध निस्तारण: सभी डीईओ को सभी आवेदनों की नियमानुसार जांच कर तय समय सीमा के भीतर उनका निस्तारण करने के निर्देश दिए गए हैं।

​बैठक में अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे समेत सभी जिलों के डीएम उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Home
ट्रेंडिंग न्यूज़
State News
Search
error: Content is protected !!