मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) के उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में आईएसबीटी और मॉल परिसर के रेनोवेशन व यात्री सुविधाओं को बेहतर बनाने पर मुहर लगी।
प्रमुख निर्णय इस प्रकार हैं:
• किराया और कियोस्क: दुकानों व कियोस्क के किराए का पुनर्निर्धारण कर पुराने लाइसेंसधारियों को नए कियोस्क में स्थानांतरित किया जाएगा।
• यात्री सुविधाएं: भूतल पर कार्यालयों को प्रथम तल पर शिफ्ट कर यात्रियों की सुविधाएं बढ़ाई जाएंगी। आधुनिक शौचालय और चरणबद्ध तरीके से प्लेटफार्म का फर्श बदला जाएगा।
• सुरक्षा और यातायात: ओला-ऊबर के लिए कैब बूथ बनेंगे, पुलिस गश्त बढ़ेगी और स्ट्रीट लाइट व पावर केबल बदली जाएंगी।
• मॉल का सौंदर्यीकरण: मॉल परिसर में चिलर सिस्टम, ड्रिंकिंग वाटर पैनल, पंप रूम जलभराव की समस्या दूर करने और सौंदर्यीकरण के कार्य प्राथमिकता से होंगे।
अधिकारियों को सभी कार्य समयबद्ध तरीके से पूरे करने के निर्देश दिए गए हैं।
