उत्तराखंड क्रांति दल (UKD) के एक प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जयप्रकाश उपाध्याय के नेतृत्व में CPWD के मुख्य अभियंता देवेंद्र सिंह से मुलाकात की। दल ने CPWD द्वारा राज्य में कराए जा रहे ग्रीन बिल्डिंग समेत विभिन्न निर्माण कार्यों में अनियमितताओं की स्वतंत्र जांच और तकनीकी-वित्तीय ऑडिट कराने की मांग की।
केंद्रीय महामंत्री राजेंद्र सिंह बिष्ट ने मानकों की अनदेखी पर सवाल उठाए। महानगर अध्यक्ष प्रबीन चन्द रमोला ने कहा कि गुणवत्ताहीन काम करने वाली दोषी कंपनियों को ब्लैकलिस्ट किया जाए और जिम्मेदार अधिकारियों की भूमिका की निष्पक्ष जांच हो।
दल ने साफ किया कि सार्वजनिक धन के उपयोग में पारदर्शिता और गुणवत्ता से समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस दौरान देवचंद उत्तराखंडी, रघुवीर राणा, लतापथ हुसैन और कपिल कुमार सहित कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
