हर घर तिरंगा यात्रा: सीएम धामी ने की शिरकत

0 258,564

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को देहरादून के गांधी पार्क में ‘हर घर तिरंगा यात्रा’ में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने प्रदेशवासियों से स्वतंत्रता दिवस पर अपने घरों में तिरंगा फहराने और राष्ट्रभक्ति की भावना बनाए रखने का आह्वान किया। कार्यक्रम की शुरुआत में उन्होंने घंटाघर स्थित स्व. इन्द्रमणी बडोनी और डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमाओं पर श्रद्धांजलि अर्पित की और गांधी पार्क से घंटाघर तक हजारों नागरिकों के साथ तिरंगा यात्रा निकाली।

Advertisement ( विज्ञापन )

​मुख्यमंत्री ने कहा कि तिरंगा करोड़ों भारतवासियों के स्वाभिमान का प्रतीक है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि भारत आज अर्थव्यवस्था, रक्षा, मेक इन इंडिया और डिजिटल क्रांति के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनकर दुनिया का मार्गदर्शन कर रहा है। ‘विकसित भारत 2047’ के संकल्प के तहत उत्तराखंड सरकार भी शिक्षा, स्वास्थ्य, बुनियादी ढांचे और कनेक्टिविटी के विकास में तेजी से आगे बढ़ रही है।

​राज्य की प्रगति का जिक्र करते हुए उन्होंने बताया कि उत्तराखंड की जीएसडीपी में 7.23 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज हुई है, प्रति व्यक्ति आय बढ़ी है, और 20 हजार से अधिक नए उद्योग व 1750 से ज्यादा स्टार्टअप स्थापित हुए हैं। इसके साथ ही, राज्य सरकार ने धर्मांतरण विरोधी कानून, देश का पहला समान नागरिक संहिता कानून और सख्त नकल विरोधी कानून लागू किया है। नकल विरोधी कानून के तहत पिछले पांच वर्षों में 34 हजार से अधिक युवाओं को निष्पक्ष सरकारी नौकरियां दी गई हैं। इस अवसर पर कई सांसद, कैबिनेट मंत्री, विधायक और अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Home
ट्रेंडिंग न्यूज़
State News
Search
error: Content is protected !!