मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और नीति आयोग की टीम के बीच राज्य के विकास पर विस्तृत चर्चा

0 257,779

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने नीति आयोग के सदस्य प्रो. (डॉ.) एम. श्रीनिवास के नेतृत्व में आए प्रतिनिधिमंडल से मुख्यमंत्री आवास पर भेंट की। बैठक में उत्तराखंड के समग्र और सतत विकास पर विस्तृत चर्चा हुई।

Advertisement ( विज्ञापन )

​मुख्यमंत्री ने जोर देते हुए कहा कि उत्तराखंड जैसे पर्वतीय और पर्यटन प्रधान राज्य के लिए नीतियों का निर्माण करते समय केवल स्थायी आबादी ही नहीं, बल्कि यहां आने वाली ‘फ्लोटिंग पॉपुलेशन’ (पर्यटकों और तीर्थयात्रियों) को भी ध्यान में रखा जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि राज्य में आने वाले लाखों लोगों के कारण स्वास्थ्य, पेयजल, स्वच्छता और परिवहन जैसी बुनियादी सेवाओं पर अतिरिक्त दबाव बढ़ता है, इसलिए संसाधनों के आवंटन में इस तथ्य का समावेश आवश्यक है।

​बैठक में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के साथ ही स्वास्थ्य शिक्षा व जन जागरूकता पर बल दिया गया। महिला सशक्तीकरण और बाल विकास को प्राथमिकता देते हुए मुख्यमंत्री ने कुपोषण और एनीमिया के समाधान के लिए समन्वित कार्ययोजना बनाने पर जोर दिया। इसके अलावा, राज्य की विशिष्ट भौगोलिक स्थितियों के अनुरूप कृषि, बागवानी, पर्यटन और जल संरक्षण के क्षेत्र में नवाचार आधारित नीतियों की आवश्यकता बताई। अंत में, मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि राज्य सरकार और नीति आयोग के समन्वित प्रयासों से उत्तराखंड के संतुलित विकास को नई गति मिलेगी।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Home
ट्रेंडिंग न्यूज़
State News
Search
error: Content is protected !!