देहरादून बस दुर्घटना: लीड एजेंसी ने किया घटनास्थल का निरीक्षण, सुरक्षा उपायों पर जोर

0 257,550

देहरादून के पटेलनगर में हाल ही में हुई एक दुखद बस दुर्घटना के बाद, 24 जून 2026 को उत्तराखंड के उप परिवहन आयुक्त श्री शैलेश तिवारी के नेतृत्व में लीड एजेंसी की टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। उल्लेखनीय है कि 23 जून को राजपुर-आईएसबीटी मार्ग पर एक सिटी बस (यूके 07पीए-0287) अनियंत्रित होकर फुटपाथ पर चढ़ गई थी, जिसमें सो रहे 2 श्रमिकों की मृत्यु हो गई और 4 अन्य घायल हो गए।

Advertisement ( विज्ञापन )

​जांच दल ने पाया कि दुर्घटनास्थल के पास एक मोड़ है जहाँ चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा था। टीम अब दुर्घटना के सटीक कारणों और चालक की मेडिकल हिस्ट्री की गहन जांच कर रही है।

​घटना के मद्देनजर जांच दल ने सुझाव दिया है कि देहरादून के घंटाघर, रिस्पना और कांवली रोड जैसे स्थानों पर श्रमिकों के लिए सुरक्षित शेडयुक्त परिसर बनाए जाएं ताकि वे सड़क पर एकत्रित न हों। साथ ही, भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए सिटी बसों की सघन तकनीकी जांच, चालकों का अनिवार्य स्वास्थ्य परीक्षण और उन्हें पैदल यात्रियों के प्रति संवेदनशील बनाने के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाने की सिफारिश की गई है। परिवहन मंत्री श्री प्रदीप बत्रा ने घटना पर दुख व्यक्त करते हुए पीड़ितों को दुर्घटना राहत निधि तत्काल वितरित करने के निर्देश दिए हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Home
ट्रेंडिंग न्यूज़
State News
Search
error: Content is protected !!