रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीएम धामी ने प्रसिद्ध निशानेबाज स्व. जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि

0 265,461

देहरादून के मझौन में बुधवार को प्रसिद्ध निशानेबाज एवं पद्मश्री स्व. जसपाल राणा के त्रयोदशी संस्कार में शामिल होकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। केंद्रीय रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने स्व. राणा के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया।

Advertisement ( विज्ञापन )

​इस दुखद अवसर पर रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने शोक संतप्त परिजनों से भेंट की और उनके प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि वे इस कठिन समय में परिवार को धैर्य और संबल प्रदान करें। खेल जगत के एक चमकते सितारे और देश को गौरवान्वित करने वाले जसपाल राणा के निधन से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।

​इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री बृजेश पाठक, उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री श्री सौरव बहुगुणा, विधायक श्री खजान दास, सांसद डॉ. महेश शर्मा, श्री अजय भट्ट, डॉ. सुधांशु त्रिवेदी, विधायक श्री पंकज सिंह सहित कई अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। सभी ने नम आंखों से महान निशानेबाज को अंतिम विदाई दी और उनके द्वारा खेल क्षेत्र में दिए गए अमूल्य योगदान को याद किया।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Home
ट्रेंडिंग न्यूज़
State News
Search
error: Content is protected !!