मुख्यमंत्री ने जौनसार बावर लोक सांस्कृतिक महोत्सव में विकास की सौगातें दीं

0 275,581

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून के नागथात में ‘जौनसार बावर लोक सांस्कृतिक महोत्सव एवं क्रीड़ा समारोह-2026’ में प्रतिभाग किया। इस दौरान उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. केदार सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की और क्षेत्र के विकास हेतु कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं।

Advertisement ( विज्ञापन )

​मुख्यमंत्री ने समरजेंस मोटर मार्ग के चौड़ीकरण, नागथात प्राथमिक विद्यालय को ‘आदर्श विद्यालय’ बनाने, यमुना नदी पर 60 मीटर स्पैन पुल और विभिन्न संपर्क मार्गों के निर्माण जैसी कई बड़ी परियोजनाओं का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि चकराता क्षेत्र के समग्र विकास के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध है, जिसके तहत 1,300 करोड़ रुपये से अधिक की सड़क योजनाएं और न्यू चकराता टाउनशिप हेतु 229 करोड़ की पेयजल योजना पर कार्य जारी है। महासू देवता मंदिर परिसर के विकास हेतु 120 करोड़ रुपये का मास्टर प्लान भी गतिमान है।

​मुख्यमंत्री ने जौनसार की समृद्ध संस्कृति और परंपराओं की प्रशंसा करते हुए कहा कि राज्य सरकार जनजातीय समाज के उत्थान के लिए समर्पित है। उन्होंने ‘प्रधानमंत्री जनजातीय उन्नत ग्राम अभियान’ के तहत प्रदेश के 128 गांवों के कायाकल्प, एकलव्य आवासीय विद्यालयों के विस्तार और जनजातीय छात्रों के लिए छात्रवृत्ति जैसी योजनाओं का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार के प्रयासों से आज जनजातीय समाज की शिक्षा, सम्मान और बुनियादी सुविधाओं में सकारात्मक बदलाव आया है।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Home
ट्रेंडिंग न्यूज़
State News
Search
error: Content is protected !!