विधानसभा का विशेष सत्र: देहरादून में कल रूट रहेंगे डायवर्ट, ये ट्रैफिक प्लान देखकर ही घर से निकलें

0 247,893

रिपोर्ट: आकाश

Advertisement ( विज्ञापन )

विधानसभा सत्र के लिए दून पुलिस ने शहर का विस्तृत ट्रैफिक प्लान जारी कर दिया है। 28 अप्रैल से सत्र की समाप्ति तक लागू रहने वाले इस प्लान के तहत यातायात और कानून व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए शहर के कई प्रमुख स्थानों पर बैरियर प्वाइंट स्थापित किए जाएंगे। जुलूस प्रदर्शन के लिए भी पुलिस ने खास योजना बनाई है।

पुलिस के अनुसार प्रगति विहार, शास्त्रीनगर, बाईपास, डिफेंस कॉलोनी और विधानसभा तिराहा पर बैरियर लगाए जाएंगे, जहां से यातायात की निगरानी और नियंत्रण किया जाएगा। सत्र के दौरान भारी वाहनों का प्रवेश शहर में प्रतिबंधित रहेगा। जरूरत पड़ने पर रिस्पना क्षेत्र में दबाव बढ़ने पर भारी वाहनों को लालतप्पड़, हर्रावाला और नयागांव में रोका जाएगा।

विधानसभा सत्र के दौरान हर संभावित जुलूस केवल हिम पैलेस होटल से प्रस्थान करेगा और इनके वाहन रेसकोर्स गुरु नानक ग्राउंड में पार्क किए जाएंगे। जुलूस के हिम पैलेस होटल से प्रगति विहार बैरियर की ओर प्रस्थान करने पर रिस्पना से शहर की ओर आने वाले वाहनों को हरिद्वार बाईपास से पुरानी बाईपास चौकी की ओर भेजा जाएगा।

यहां रहेंगे बैरियर

1. प्रगति विहार बैरियर

2. शास्त्रीनगर बैरियर

3. बाईपास बैरियर

4. डिफेंस कॉलोनी बैरियर

5. विधानसभा तिराहा बैरियर

ये रहेगा यातायात प्लान

– सभी भारी वाहनों को कारगी चौक व डोईवाला से दूधली रोड की ओर डायवर्ट किया जाएगा।

– रिस्पना क्षेत्र में यातायात का दबाव अधिक होने पर भारी वाहनों को आंशिक रूप से लालतप्पड़, हर्रावाला व नयागांव पर रोका जाएगा।

– देहरादून से हरिद्वार/ऋषिकेश/टिहरी/चमोली जाने वाले वाहन नेहरू कॉलोनी/फव्वारा चौक से पुलिया नंबर 06 की ओर डायवर्ट किए जाएंगे।

– धर्मपुर चौक से आई0एस0बी0टी0 की ओर जाने वाला यातायात माता मन्दिर रोड होते हुए पुरानी बाईपास चौकी से आईएसबीटी की ओर भेजा जाएगा ।

– मोहकमपुर की ओर से मसूरी जाने वाले वाहन जोगीवाला से रिंग रोड से लाडपुर से सहस्त्रधारा क्रासिंग से आईटी पार्क से मसूरी मार्ग की ओर भेजा जाएगा ।

– मोहकमपुर की ओर से शहर की ओर आने वाले वाहनो को विधानसभा तिराहा, रिस्पना, पुरानी बाई चौकी होते हुए धर्मपुर-ईसी रोड की ओर भेजा जाएगा ।

– यातायात दबाव होने पर डोईवाला से दून की ओर आने वाली सिटी बस को कैलाश अस्पताल से यू-टर्न लेकर वापस डोईवाला को ओर भेजी जाएगी ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Home
ट्रेंडिंग न्यूज़
State News
Search
error: Content is protected !!