देहरादून नगर निगम द्वारा मच्छरों से बचाव हेतु फॉगिंग एवं लार्वीसाइडल स्प्रे अभियान

0 268,004

रिपोर्ट: आकाश

 

Advertisement ( विज्ञापन )

देहरादून नगर निगम ने मच्छरों से उत्पन्न बीमारियों जैसे डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया एवं अन्य संक्रामक रोगों की रोकथाम के लिए एक विशेष सघन अभियान की शुरुआत की है। नगर आयुक्त नमामि बंसल द्वारा अवगत कराया गया है कि यह अभियान नगर निगम के सभी 100 वार्डों में व्यवस्थित एवं चरणबद्ध ढंग से चलाया जा रहा है एवं नगर निगम का उद्देश्य है कि शहरवासियों को एक स्वच्छ, स्वस्थ एवं सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराया जाए और बरसात के मौसम में मच्छरों से होने वाले संक्रमणों को नियंत्रित किया जा सके।जिसके लिए नगर आयुक्त द्वारा अभियान के अंतर्गत आज रेसकोर्स में निरीक्षण किया जिसमे वार्ड में पार्षद श्री रोहन चंदेल  और वीरेंद्र बिष्ट   सहायक नगर आयुक्त राजबीर चौहान  मुख्य सफाई निरीक्षक मनीष दरियाल  सफाई निरीक्षक राजेश बहुगुणा आदि उपस्थित थे कुछ मुख्य बिंदुओं पर भी चर्चा की गई। नगर आयुक्त द्वारा बताया गया कि नगर निगम द्वारा अभी तक
1.फॉगिंग अभियान01 अप्रैल 2025 से
नगर निगम ने मुख्य सड़कों, सार्वजनिक स्थलों, बाज़ारों, पार्कों एवं भीड़भाड़ वाले इलाकों में 4 बड़ी मशीनों की सहायता से फॉगिंग कार्य प्रारंभ किया।
इसका उद्देश्य था कि शहर के प्रमुख यातायात मार्गों एवं सार्वजनिक स्थलों पर मच्छरों की संख्या नियंत्रित की जा सके।
2. 16 अप्रैल 2025 से अब तक
सभी 100 वार्डों में 100 छोटी मशीनों की सहायता से मोहल्ला-स्तर पर फॉगिंग की जा रही है।
यह कार्य नियमित रूप से सुबह एवं शाम के समय किया जाता है ताकि मच्छरों की संख्या न्यूनतम स्तर तक लाई जा सके।
2. लार्वीसाइडल स्प्रे अभियान
1. 17 अप्रैल 2025 से 30 अप्रैल 2025 तक
शहर की प्रमुख नदियों, बड़े नालों एवं जलभराव वाले स्थलों पर 05 टैंकरों की मदद से लार्वीसाइडल स्प्रे किया गया।
इस प्रक्रिया के माध्यम से मच्छरों के अंडों एवं लार्वा को नष्ट किया गया।
2. 01 मई 2025 से अब तक
सभी 100 वार्डों में 20 टैंकरों की मदद से निरंतर लार्वीसाइडल स्प्रे अभियान संचालित है।
वार्डवार सूची तैयार कर प्रत्येक गली, मोहल्ले, नाली एवं जलभराव वाली जगहों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
नगर निगम द्वारा रसायनों का उपयोग (अब तक की स्थिति)
एंटी-लार्वा (Temephos 50 EC):
उपयोग: लगभग 5300 लीटर का छिड़काव किया गया
फॉगिंग हेतु (Deltamethrin):
उपयोग: लगभग 2950 लीटर किया गया

निगम सुनिश्चित कर रहा है कि आवश्यकतानुसार पर्याप्त मात्रा में रसायनों का भंडारण एवं उपयोग समयबद्ध तरीके से किया जाए।
नगर आयुक्त द्वारा बताया गया की नगर निगम
आगे की कार्ययोजना बरसात के मौसम में जलभराव को ध्यान में रखते हुए विशेष अभियान चलाया जाएगा।
नगर निगम की टीमें वार्ड स्तर पर लगातार निगरानी एवं सर्वेक्षण करेंगी।
स्वास्थ्य विभाग एवं आशा कार्यकर्ताओं के सहयोग से नागरिकों को जागरूक किया जाएगा।
स्कूलों, सार्वजनिक स्थलों एवं बस्तियों में जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
नगर निगम की अपील
नगर निगम देहरादून नागरिकों से अपील करता है कि—
अपने घरों एवं आस-पड़ोस में पानी जमा न होने दें।
गमलों, टायरों, कूलरों एवं छतों पर रुके हुए पानी को नियमित रूप से साफ करें।
खुले में कचरा न फेंके और नालियों की सफाई पर ध्यान दें।
नगर निगम द्वारा चलाए जा रहे फॉगिंग एवं स्प्रे अभियानों में सहयोग करें।
यह व्यापक अभियान नागरिकों के सहयोग एवं जागरूकता के बिना सफल नहीं हो सकता। नगर निगम का संकल्प है कि देहरादून को एक मच्छर-मुक्त एवं स्वस्थ नगर बनाया जाए।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Home
ट्रेंडिंग न्यूज़
State News
Search
error: Content is protected !!