सीएम धामी ने 63 मेधावी छात्र किए सम्मानित

0 248,501

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में आयोजित पं. दीनदयाल उपाध्याय शैक्षिक उत्कृष्टता पुरस्कार समारोह में वर्ष 2026 की बोर्ड परीक्षाओं के 63 मेधावी छात्र-छात्राओं और छह प्रधानाचार्यों को सम्मानित किया।

Advertisement ( विज्ञापन )

​समारोह में हाईस्कूल के 38 और इंटरमीडिएट के 25 मेधावियों को पुरस्कृत किया गया। हाईस्कूल टॉपर अक्षत गोपाल (98.20%) तथा इंटरमीडिएट संयुक्त टॉपर गीतिका पंत व सुशीला मेहंदीरत्ता (98%) को विशेष रूप से सराहा गया। मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों को राज्य के उज्ज्वल भविष्य का आधार स्तंभ बताते हुए कहा कि सरकार शिक्षा को आधुनिक तकनीक, नवाचार और नैतिक मूल्यों से जोड़ने के लिए प्रतिबद्ध है।

​उन्होंने नंदा गौरा योजना (₹51,000 प्रोत्साहन राशि), 500 वर्चुअल क्लासरूम, 189 अटल उत्कृष्ट विद्यालय और मुख्यमंत्री बालाश्रय योजना जैसी प्रमुख पहलों का उल्लेख किया। उत्तराखंड के पूर्ण साक्षर बनने पर बधाई देते हुए उन्होंने डिजिटल व वित्तीय साक्षरता पर जोर दिया। कार्यक्रम में शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत सहित कई गणमान्य उपस्थित रहे।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Home
ट्रेंडिंग न्यूज़
State News
Search
error: Content is protected !!