मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में निजी विश्वविद्यालयों में नर्सिंग पाठ्यक्रमों के संचालन और स्वास्थ्य क्षेत्र के मानव संसाधन प्रबंधन को लेकर उच्चाधिकार प्राप्त समिति की बैठक हुई।
बैठक के प्रमुख निर्णय एवं निर्देश:
• विदेशों में रोजगार: वित्तीय वर्ष 2027-28 तक 500 नर्सेज एवं वार्ड बॉय को पश्चिम एशिया, पश्चिमी यूरोप और खाड़ी देशों में रोजगार दिलाने का लक्ष्य तय किया गया। इसके लिए अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुसार भाषा और कौशल प्रशिक्षण दिया जाएगा।
• मानकों का कड़ाई से पालन: निजी विश्वविद्यालयों में नर्सिंग शिक्षा की गुणवत्ता के लिए निर्धारित नियमों का पालन अनिवार्य होगा। प्राप्त 73 आवेदनों में से 5 को पाठ्यक्रमों के संचालन हेतु योग्य पाया गया।
• डाटा बैंक का निर्माण: मेडिकल कॉलेजों के स्टाफ की योग्यता व विशेषज्ञता का डाटा बैंक तैयार होगा, जिससे मांग व आपूर्ति का सटीक आकलन किया जा सके।
• अस्पतालों में तैनाती: निजी अस्पतालों में प्रति बेड निर्धारित मानकों के अनुसार ही नर्सिंग व वार्ड बॉय स्टाफ की तैनाती सुनिश्चित की जाएगी।
