पारिस्थितिकी संरक्षण और स्थानीय हितों में संतुलन बनाकर तैयार हो ईको-सेंसेटिव जोन: प्रमुख सचिव

0 247,993

प्रमुख सचिव (पर्यावरण संरक्षण एवं जलवायु परिवर्तन) आर.के. सुधांशु की अध्यक्षता में राजाजी नेशनल पार्क और फूलों की घाटी राष्ट्रीय पार्क के प्रस्तावित ईको-सेंसेटिव जोन (ESZ) को लेकर सचिवालय में बैठक आयोजित की गई। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ स्थानीय जनता की आवश्यकताओं और भावनाओं का भी पूरा ध्यान रखा जाए।

Advertisement ( विज्ञापन )

​बैठक के प्रमुख बिंदु:

• ​राजाजी नेशनल पार्क: ESZ से जुड़े मामलों के निस्तारण के लिए आगामी कैबिनेट से मार्गदर्शन लिया जाएगा। उच्चतम न्यायालय के निर्देशों के तहत विधिक राय लेकर एक सप्ताह में राज्य का पक्ष तैयार करने के निर्देश दिए गए।

• ​फूलों की घाटी: क्षेत्र की संवेदनशीलता, आवाजाही और पर्यटकों की वहन क्षमता (कैरिंग कैपेसिटी) को ध्यान में रखते हुए संबंधित जिलाधिकारियों और पर्यटन विभाग की रिपोर्ट से प्रस्ताव बनेगा।

• ​प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से समन्वय: मास्टर प्लान और विनियमित गतिविधियों के लिए CPCB और SPCB के स्तर पर भी आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Home
ट्रेंडिंग न्यूज़
State News
Search
error: Content is protected !!