देहरादून: सिंगल यूज प्लास्टिक पर सख्ती, 50 सेक्टर अधिकारी तैनात

0 275,783

उत्तराखंड हाईकोर्ट के निर्देशों के अनुपालन में देहरादून प्रशासन ने सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रभावी रोक लगाने के लिए व्यापक अभियान शुरू किया है। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान के निर्देशानुसार नगर निगम देहरादून के सभी 100 वार्डों में निगरानी के लिए 50 सेक्टर अधिकारी तैनात किए गए हैं।

Advertisement ( विज्ञापन )

​प्रमुख कार्य एवं व्यवस्थाएं:

• ​सख्त कार्रवाई: प्रतिबंधित प्लास्टिक उत्पादों के निर्माण, आयात, भंडारण, बिक्री और उपयोग के खिलाफ उद्योगों एवं बाजारों में सघन जांच होगी।

• ​नोडल अधिकारी नामित: राज्य कर के संयुक्त आयुक्त (प्रवर्तन) को नोडल अधिकारी बनाया गया है, जो सभी निकायों के साथ समन्वय करेंगे।

• ​ऋषिकेश एवं अन्य निकाय: ऋषिकेश नगर आयुक्त नोडल अधिकारी होंगे। मसूरी, डोईवाला, विकासनगर व सेलाकुई में भी अभियान चलेगा।

• ​फोटोग्राफिक रिपोर्टिंग: स्वच्छता और जब्ती की कार्रवाई की सफाई से पहले और बाद की गूगल फोटोग्राफ सहित रिपोर्ट अनिवार्य की गई है।

​ग्रामीण क्षेत्रों में जिला पंचायत राज अधिकारी के नेतृत्व में जागरूकता अभियान चलाया जाएगा।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Home
ट्रेंडिंग न्यूज़
State News
Search
error: Content is protected !!