टिहरी बस हादसे के पीड़ितों को मुआवजा, जांच शुरू

0 253,694
top

टिहरी बस दुर्घटना पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और परिवहन मंत्री प्रदीप बत्रा ने गहरा दुख जताते हुए पीड़ितों के लिए तत्काल आर्थिक सहायता के निर्देश दिए हैं। परिवहन विभाग के कोष से मृतकों के आश्रितों को 2-2 लाख रुपये और गंभीर घायलों को 1 लाख रुपये की राहत राशि दी जाएगी, जबकि मुख्यमंत्री राहत कोष से भी अतिरिक्त मदद मिलेगी।

Advertisement ( विज्ञापन )

​परिवहन मंत्री ने दुर्घटना की मजिस्ट्रियल और तकनीकी जांच के आदेश दिए हैं। निर्देशों के बाद आरटीओ (प्रवर्तन) देहरादून डॉ. अनीता चमोला ने टीम के साथ एम्स ऋषिकेश पहुंचकर घायलों का हाल जाना और प्रबंधन से वार्ता कर पीएम राहत योजना के तहत डेढ़ लाख रुपये तक के निःशुल्क उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित की।

​इसके अलावा अधिकारियों ने एनएचएआई और लोनिवि टीम के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया। सुरक्षा के मद्देनजर ब्रह्मपुरी से कौड़ियाला तक हॉटमिक्स कार्य, क्रैश बैरियर, साइन बोर्ड लगाने और मार्ग पर नियमित चेकिंग करने के निर्देश दिए गए हैं।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Home
ट्रेंडिंग न्यूज़
State News
Search
error: Content is protected !!