कैंट विधानसभा को 48.44 करोड़ की योजनाओं की सौगात, सीएम ने की आठ बड़ी घोषणाएं

0 264,667
top

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को कोलागढ़ में आयोजित जनसभा में कैंट विधानसभा क्षेत्र की 48.44 करोड़ रुपये की 23 विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इसमें 29.41 करोड़ की 10 योजनाओं का लोकार्पण व 19.03 करोड़ की 13 योजनाओं का शिलान्यास शामिल है।

Advertisement ( विज्ञापन )

​इस दौरान सीएम ने क्षेत्र के लिए आठ महत्वपूर्ण घोषणाएं भी कीं। इनमें शास्त्रीनगर नाले के पुनर्निर्माण, हरवंश कपूर राइंका परिसर में राजकीय डिग्री कॉलेज खोलने की प्रक्रिया आगे बढ़ाने, कांवली रोड के पुनः चौड़ीकरण और लोनिवि से 5 करोड़ की सड़कों के निर्माण की घोषणा प्रमुख है। इसके अलावा यमुना कॉलोनी, इंद्रापुरम और हिंदलोक कॉलोनी में ट्यूबवेल लगाने, गोविंदगढ़ व विजय पार्क में करीब 9 करोड़ से पेयजल लाइन सुदृढ़ीकरण तथा प्रेमनगर को नगर पालिका में शामिल करने की बात कही।

​सीएम ने कहा कि सरकार अंतिम छोर तक विकास पहुंचाने और युवाओं को रोजगार देने के लिए प्रतिबद्ध है। कार्यक्रम में विधायक सविता कपूर, मेयर सौरभ थपलियाल, डीएम डॉ. आशीष चौहान और एसएसपी प्रमेंद्र डोभाल सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Home
ट्रेंडिंग न्यूज़
State News
Search
error: Content is protected !!