कानून व्यवस्था व महिला अपराधों पर कांग्रेस का सरकार पर हमला, दो दिन में गिरफ्तारी न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी

0 253,790
top

प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था और लगातार हो रही हत्याओं को लेकर गुरुवार को कांग्रेस नेताओं ने प्रदेश कार्यालय में संयुक्त पत्रकार वार्ता कर भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला। पूर्व विधायक जोत सिंह गुनसोला, राजेंद्र सिंह भंडारी, महिला अध्यक्ष ज्योति रौतेला, आर्येन्द्र शर्मा और डॉ. प्रतिमा सिंह ने आरोप लगाया कि धामी सरकार में महिलाएं असुरक्षित हैं और अपराधियों को सत्ता का संरक्षण प्राप्त है।

Advertisement ( विज्ञापन )

​कांग्रेस ने आंकड़े पेश करते हुए कहा कि पिछले कुछ वर्षों में राज्य में दुष्कर्म की 1,822 घटनाएं हुई हैं, 318 अज्ञात महिलाओं के शव मिले हैं और सैकड़ों महिलाएं लापता हैं। नेताओं ने राजधानी में मदन राणा, गौरव बागड़ी, किशोर अर्श अंसारी की मौत और प्रेमनगर में युवती की निर्मम हत्या पर गहरा आक्रोश जताया।

​कांग्रेस ने मांग की कि प्रेमनगर हत्याकांड के दोषियों को दो दिन के भीतर गिरफ्तार किया जाए और राजधानी की सभी संदिग्ध मौतों व लूट के मामलों की निष्पक्ष जांच हो, अन्यथा पार्टी उग्र आंदोलन करेगी।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Home
ट्रेंडिंग न्यूज़
State News
Search
error: Content is protected !!