
मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने अवैध प्लॉटिंग के खिलाफ अभियान तेज करते हुए पुराना शिमला बाईपास क्षेत्र में 8 से 10 बीघा भूमि पर हो रही अनाधिकृत प्लॉटिंग को सील कर दिया है।
जानकारी के अनुसार, शेरपुर सेलाकुई स्थित श्रीराम कॉलेज के निकट सनो गुप्ता और हिरशाद द्वारा बिना स्वीकृत तलपट मानचित्र के सड़क का चिन्हीकरण कर अवैध कॉलोनी विकसित की जा रही थी। नियमों के उल्लंघन पर एमडीडीए ने नगर योजना एवं विकास अधिनियम के तहत वाद दायर कर यह सीलिंग कार्रवाई की।
एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने कहा कि शहर में अनियोजित विकास और अवैध गतिविधियों को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने आम नागरिकों से अपील की है कि वे किसी भी भूखंड की खरीदारी करने से पहले संबंधित भूमि की वैधता, भू-उपयोग और प्राधिकरण से स्वीकृत मानचित्र की जांच अवश्य कर लें।
