संविधान दिवस पर महेंद्र भट्ट का कांग्रेस पर हमला, घेराव कार्यक्रम को बताया राजनीतिक पाखंड

0 254,889
top

संविधान दिवस के अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने पार्टी मुख्यालय में डॉ. भीमराव अम्बेडकर को श्रद्धांजलि अर्पित की और प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए बाबा साहब के सिद्धांतों पर चलने का आह्वान किया।

Advertisement ( विज्ञापन )

​इस दौरान कांग्रेस के राजभवन घेराव कार्यक्रम पर प्रतिक्रिया देते हुए भट्ट ने इसे राजनीतिक पाखंड करार दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने अपने लंबे शासनकाल में सदैव संविधान निर्माता का अपमान किया और इतिहास में उनके अमूल्य योगदान को कमतर आंकने की साजिश रची।

​भाजपा अध्यक्ष ने सवाल उठाया कि न्यायपालिका, चुनाव आयोग और संसद जैसी संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर करने और विदेशों में भारतीय लोकतंत्र को बदनाम करने वाली कांग्रेस किस नैतिकता से संविधान बचाने की बात कर रही है। उन्होंने विश्वास जताया कि उत्तराखंड की जनता विपक्ष की नकारात्मक राजनीति और सड़क पर किए जा रहे इस ढोंग को समझ रही है, और आगामी चुनाव में प्रचंड बहुमत से पुनः कमल खिलाकर इसका जवाब देगी।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Home
ट्रेंडिंग न्यूज़
State News
Search
error: Content is protected !!