राहुल गांधी पर FIR: कांग्रेस ने खोला मोर्चा

0 253,893

उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ हल्द्वानी में दर्ज SC/ST एक्ट की FIR को लेकर पुलिस महानिदेशक (DGP) को ज्ञापन सौंपा और इसे तुरंत निरस्त करने की मांग की।

Advertisement ( विज्ञापन )

​प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने इसे राजनीतिक द्वेष से प्रेरित और निराधार बताया। उन्होंने कहा कि 8 अगस्त को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की रैली के बाद कुछ संगठनों द्वारा रामलीला मैदान का ‘शुद्धिकरण’ किया गया, जो खुद अपराध था। वीडियो साक्ष्य होने के बावजूद पुलिस ने उस पर कोई कार्रवाई नहीं की, जबकि राहुल गांधी के बयान पर तुरंत मुकदमा दर्ज कर लिया गया।

​कांग्रेस की मुख्य मांगें:

• ​राहुल गांधी पर दर्ज FIR तत्काल निरस्त की जाए।

• ​शुद्धिकरण करने वाले आरोपियों पर SC/ST Act व BNS के तहत केस दर्ज कर गिरफ्तारी हो।

• ​शिकायतकर्ता के राजनीतिक संबंधों की निष्पक्ष जांच की जाए।

​कांग्रेस ने चेतावनी दी है कि यदि मांगें पूरी नहीं हुईं, तो पार्टी प्रदेशव्यापी आंदोलन करेगी।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Home
ट्रेंडिंग न्यूज़
State News
Search
error: Content is protected !!