रानीपोखरी मौजा में ‘रात्रि चौपाल’ आयोजित, एडीएम ने किया जनसमस्याओं का निस्तारण

0 243,776

देहरादून जिला प्रशासन की अनूठी पहल के तहत डोईवाला विकासखंड की ग्राम पंचायत रानीपोखरी मौजा में ‘रात्रि चौपाल’ आयोजित की गई। अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) के.के. मिश्रा की अध्यक्षता और राज्य मंत्री धीरेंद्र पवार की उपस्थिति में आयोजित इस चौपाल में ग्रामीणों से सीधा संवाद किया गया।

Advertisement ( विज्ञापन )

​चौपाल में सड़क, पेयजल, बिजली, भूमि विवाद और जंगली जानवरों से फसलों के नुकसान से संबंधित कुल 18 शिकायतें प्राप्त हुईं। इनमें से अधिकांश मामलों का मौके पर ही समाधान किया गया, जबकि शेष प्रकरणों के लिए संबंधित विभागों को समयसीमा तय कर निस्तारण के निर्देश दिए गए।

​इस अवसर पर किसानों को उद्यान विभाग द्वारा निशुल्क बीज वितरित किए गए और स्वच्छता व कूड़ा प्रबंधन के प्रति जागरूक किया गया। एडीएम ने अधिकारियों को जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक सुगमता से पहुंचाने और प्राप्त शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Home
ट्रेंडिंग न्यूज़
State News
Search
error: Content is protected !!