नवंबर माह में लगेंगे किसान ऋण मेले

0 244,889

उत्तराखंड के सहकारिता मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने विभागीय समीक्षा बैठक में प्रदेश के सभी 95 विकासखंडों में नवंबर माह में वृहद किसान ऋण मेले आयोजित करने के निर्देश दिए हैं। उनका उद्देश्य किसानों को सहकारी ऋण सुविधाओं से जोड़कर आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है।

Advertisement ( विज्ञापन )

​बैठक में किसान समृद्धि कार्ड, इफको टोकियो बीमा सुविधाओं और केंद्र सरकार की ‘धरती माता’ सॉइल टेस्टिंग योजना की प्रगति की समीक्षा की गई। मंत्री ने अधिकारियों को 22 अक्टूबर तक ऋण मेलों और विभागीय योजनाओं की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा पूरी करने का आदेश दिया।

​इसके अतिरिक्त, नवंबर में प्रस्तावित केंद्रीय सहकारिता मंत्रालय की बैठक के लिए विभागीय प्रस्ताव और अद्यतन प्रगति रिपोर्ट समय पर तैयार करने के निर्देश दिए गए, ताकि प्रदेश की उपलब्धियों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया जा सके। बैठक में सहकारिता सचिव डॉ. इकबाल अहमद और निबंधक डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट सहित कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Home
ट्रेंडिंग न्यूज़
State News
Search
error: Content is protected !!