देहरादून में पेट्रोल पंप का औचक निरीक्षण: स्टॉक, माप और ई-20 की गुणवत्ता मानकों के अनुरूप मिली

0 254,901

उपभोक्ताओं को तय मात्रा और शुद्ध ईंधन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला पूर्ति विभाग ने पेट्रोल पंपों पर आकस्मिक जांच अभियान चलाया। जिला पूर्ति अधिकारी (डीएसओ) के.के. अग्रवाल के नेतृत्व में टीम ने एक पेट्रोल पंप पर औचक निरीक्षण कर स्टॉक, माप और गुणवत्ता की पड़ताल की।

Advertisement ( विज्ञापन )

• ​स्टॉक व माप सही: भूमिगत टैंकों में मौजूद पेट्रोल-डीजल का मिलान स्टॉक रजिस्टर से सही पाया गया। साथ ही वितरण नोजलों की माप निर्धारित मानकों के अनुसार सही मिली।

• ​ई-20 पेट्रोल की जांच: ई-20 पेट्रोल में एथेनॉल का अनुपात सरकारी मानकों के अनुसार पाया गया।

​जिला पूर्ति अधिकारी ने बताया कि उपभोक्ताओं के हितों की रक्षा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। शहर में यह निरीक्षण अभियान आगे भी जारी रहेगा और किसी भी प्रकार की घटतौली या गुणवत्ता में लापरवाही मिलने पर संबंधित पंप पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Home
ट्रेंडिंग न्यूज़
State News
Search
error: Content is protected !!