गंभीर खामियां मिलने पर भगवानपुर स्थित वाहन स्क्रैपिंग सेंटर सील

0 254,535
top

संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) देहरादून संभाग संदीप सैनी के नेतृत्व में परिवहन विभाग की टीम ने भगवानपुर के सिकन्दरपुर भैंसवाल स्थित ‘मेसर्स आर.ए.जी. इंजन्स प्रा. लि.’ वाहन स्क्रैपिंग केंद्र का औचक निरीक्षण किया। भारी अनियमितताएं पाए जाने पर केंद्र को अग्रिम आदेशों तक सील कर दिया गया है।

Advertisement ( विज्ञापन )

​निरीक्षण के दौरान केंद्र पर आवश्यक मशीनें व वाहन लिफ्ट खराब मिलीं, वहीं प्रशिक्षित कर्मचारियों का विवरण और स्क्रैपिंग संबंधी अभिलेख भी उपलब्ध नहीं थे। परिसर में टूटे शीशे व स्क्रैप बिखरे पड़े थे तथा अग्निशमन सहित सुरक्षा व्यवस्थाएं नदारद मिलीं। इसके अतिरिक्त, वाहनों के तेल, ईंधन, बैटरी, एसी गैस और ई-कचरे के सुरक्षित निस्तारण के मानकों का भी उल्लंघन पाया गया।

​पर्यावरण और जनसुरक्षा के मद्देनजर संचालन बंद कराते हुए संचालक से स्पष्टीकरण तलब किया गया है और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से जांच की संस्तुति की गई है। आरटीओ ने हरिद्वार व रुड़की के एआरटीओ को एक सप्ताह के भीतर अन्य केंद्रों के निरीक्षण के भी निर्देश दिए हैं।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Home
ट्रेंडिंग न्यूज़
State News
Search
error: Content is protected !!