एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर बड़ा प्रहार, छह स्थानों पर सीलिंग की कार्रवाई

0 242,760

मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने अवैध निर्माणों और आवासीय कॉलोनियों में अनधिकृत व्यावसायिक गतिविधियों के खिलाफ सख्त कदम उठाते हुए छह स्थानों पर सीलिंग की कार्रवाई की है।

Advertisement ( विज्ञापन )

​प्राधिकरण की टीम ने हरभजवाला में बिना स्वीकृति बन रही 6 दुकानों, मेहुवाला माफी (शिमला बाईपास रोड) में तीन अवैध निर्माणों, चंद्रमणी रोड पर बिना स्वीकृत मानचित्र के हो रहे निर्माण और राजपुर रोड स्थित अवैध निर्माण स्थल को सील कर दिया।

​एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने स्पष्ट किया कि शहर का सुनियोजित विकास प्राधिकरण की प्राथमिकता है। आवासीय क्षेत्रों में नियमों के विपरीत व्यावसायिक निर्माण या बिना नक्शा पास कराए निर्माण करने वालों को कतई बख्शा नहीं जाएगा। सचिव मोहन सिंह बर्निया ने नागरिकों से अपील की कि वे निर्माण से पहले मानचित्र स्वीकृत कराएं। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Home
ट्रेंडिंग न्यूज़
State News
Search
error: Content is protected !!