उत्तराखंड के मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने सचिवालय में पुलिस विभाग की समीक्षा बैठक कर डिजिटल पुलिसिंग, साइबर सुरक्षा और मानव तस्करी की रोकथाम को मजबूत करने के निर्देश दिए।
प्रमुख निर्देश:
• मानव तस्करी रोकथाम: लापता बच्चों और महिलाओं को खोजने के लिए विशेष अभियान चलाने, डेडिकेटेड टीमें बनाने और महिला एवं बाल विकास विभाग के साथ पोर्टल इंटीग्रेशन के निर्देश दिए।
• साइबर पुलिसिंग: साइबर अपराधों से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए मैनपावर बढ़ाने और बैंकिंग व साइबर विशेषज्ञों को जोड़ने पर बल दिया।
• तकनीक आधारित जांच: थानों में इन्वेस्टिगेशन किट उपलब्ध कराने, व्यस्त थानों में अलग इन्वेस्टिगेशन विंग खोलने और e-FIR, FSL व e-Summons प्रणालियों को गति देने को कहा।
• सीज वाहनों का निस्तारण: थानों में स्थान की कमी दूर करने के लिए सीज वाहनों को अभियान चलाकर शीघ्र डिस्पोज करने और मासिक रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए।
