उत्तराखंड कौथिक-2026 में परिवहन विभाग द्वारा लगाए गए सड़क सुरक्षा स्टॉल पर आमजन को सुरक्षित यातायात और विभागीय योजनाओं के प्रति जागरूक किया जा रहा है। दूसरे दिन तक 100 से अधिक लोग स्टॉल पर पहुंचे।
स्टॉल पर आगंतुकों को नेक राहवीर योजना, हिट एंड रन और प्रधानमंत्री राहत योजना (PM RAHAT) की जानकारी देकर सड़क दुर्घटना में पीड़ितों की मदद के लिए प्रेरित किया जा रहा है। साथ ही पंपलेट और पोस्टरों के जरिए यातायात नियमों का पाठ पढ़ाया जा रहा है। जनसहभागिता बढ़ाने के लिए आयोजित ऑनलाइन क्विज़ में लोग बढ़-चढ़कर भाग ले रहे हैं और उत्कृष्ट प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया जा रहा है।
आरटीओ (प्रवर्तन एवं सड़क सुरक्षा) डॉ. अनीता चमोला ने कहा कि सड़क सुरक्षा केवल नियमों तक सीमित न रहकर दैनिक व्यवहार का हिस्सा बननी चाहिए। वाहन चलाते समय सावधानी और घायलों की मदद किसी का जीवन बचा सकती है।
