कांग्रेस नेता वीरेंद्र रावत का त्रिवेंद्र सिंह पर निशाना

0 2,008

रिपोर्ट: आकाश

 

Advertisement ( विज्ञापन )

कांग्रेस नेता वीरेंद्र रावत ने हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र रावत पर क्षेत्र से नदारद रहने के आरोप लगाए हैं। हरिद्वार प्रेस क्लब में कांग्रेस नेताओं के साथ प्रेस कांफ्रेंस करने पहुंचे वीरेंद्र रावत ने महंगाई, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी के मुद्दे पर केंद्र और राज्य सरकार को घेरा। वीरेंद्र रावत ने महंगाई और प्रदेश में सरकारी भर्तियों को लेकर सवाल उठाए

 

पूर्व सीएम हरीश रावत के बेटे वीरेंद्र रावत ने कहा कि पूर्व सांसद रमेश पोखरियाल निशंक पर जिस तरह क्षेत्र और लोगों के बीच नदारद रहने के आरोप लगाते थे। उसी तरह सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत के लिए भी पिछले एक साल में पोस्टर लगाए गए हैं। कहा कि जनता पहले भी परेशान थी और उसी तरह अब हरिद्वार के नए सांसद रवींद्र सिंह रावत को लेकर भी जनता परेशान है

 

 

जनता ने कई जगह तो उनके लापता होने के और उन्हें ढूंढने वाले पर इनाम तक की घोषणा कर रखी है। उन्होंने कहा कि हमने 72 सूत्रीय कार्यों को लेकर जो हमारा मेनिफेस्टो था, वह सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत को सौंपा था। यह वादे हमने जनता के लिए से किए थे। कहा कि मेरे अनुसार 10 में से 0 नंबर ही में संसद के कार्यकाल को दूंगा।

 

सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत को सलाह देते हुए वीरेंद्र रावत ने कहा कि वह केंद्र से कुछ ऐसी योजनाएं हरिद्वार के लिए लाएं जिसकी हरिद्वार को जरूरत है। रावत की एक मुद्दे पर तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने खनन का मुद्दा तो उठाया लेकिन उसके बावजूद अब भी खनन जारी है

 

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Home
ट्रेंडिंग न्यूज़
State News
Search
error: Content is protected !!