सीएम धामी ने रुड़की में फूंका चुनावी बिगुल, कहा-रिकॉर्ड मतों से जीतेगी भाजपा

0 56

रुड़की: सीएम पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को रुड़की के नेहरू स्टेडियम में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने लोकसभा चुनाव का बिगुल फूंका। उन्होंने कहा कि आने वाले वर्षों में उत्तराखंड देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनेगा।

Advertisement ( विज्ञापन )

यह तभी संभव है जब यहां की जनता का पूरा सहयोग मिले। उन्होंने जनसभा की भीड़ को देखकर कहा कि यह भीड़ बता रही है कि इस बार के लोकसभा के चुनाव में यहां की जनता भाजपा प्रत्याशी को रिकॉर्ड मतों से जीत दिलाएगी।

 

 

इस दौरान भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत गौतम ने भी विचार रखे। उन्होंने केंद्र सरकार की योजनाओं के बारे में बताया। साथ ही कहा कि विदेशों में जिस प्रकार से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सम्मान मिल रहा है वह प्रत्येक भारतीय के लिए गौरव की बात है। यह सम्मान 135 करोड़ जनता का सम्मान है।

 

 

 

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Home
ट्रेंडिंग न्यूज़
State News
Search
error: Content is protected !!