‘द अल्टीमेट उत्तराखंड एमटीबी चैलेंज’ का समापन 26 नवंबर को मसूरी में, डीएम ने की तैयारियों की समीक्षा

0 274,445
top

साहसिक पर्यटन और माउंटेन बाइकिंग को बढ़ावा देने के लिए आयोजित पांचवें ‘द अल्टीमेट उत्तराखंड एमटीबी चैलेंज-2026’ का भव्य समापन 26 नवंबर को मसूरी के लक्ष्मणपुरी में होगा। समापन कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में संबंधित अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की।

Advertisement ( विज्ञापन )

​उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद और साइकिलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में 18 से 26 नवंबर तक चल रही इस प्रतियोगिता का समापन सुबखोली से मसूरी बाईपास तिराहे स्थित लक्ष्मणपुरी में होगा। डीएम ने चिकित्सा विभाग को एंबुलेंस व मेडिकल टीम तैनात करने, पुलिस व परिवहन विभाग को यातायात सुचारू रखने तथा आपदा प्रबंधन को एसडीआरएफ टीम मुस्तैद करने के निर्देश दिए।

​इसके अलावा शिक्षा विभाग को छात्रों की सहभागिता व भोजन, युवा कल्याण को पीआरडी जवानों और मसूरी नगर पालिका को साफ-सफाई व मार्ग संकेतक लगाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। बैठक में सीडीओ डॉ. दीपक सैनी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Home
ट्रेंडिंग न्यूज़
State News
Search
error: Content is protected !!