मुख्यमंत्री धामी ने ‘ड्रग फ्री उत्तराखण्ड वॉकथॉन’ को दिखाई हरी झंडी

0 254,889

उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को देहरादून स्थित डॉ. बी.आर. अम्बेडकर ग्राउंड में ओएनजीसी ऑफिसर्स एसोसिएशन द्वारा आयोजित ‘ड्रग फ्री उत्तराखण्ड वॉकथॉन’ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान उन्होंने उपस्थित प्रतिभागियों को नशामुक्त राज्य की शपथ दिलाई।

Advertisement ( विज्ञापन )

​मुख्यमंत्री ने कहा कि नशे के विरुद्ध लड़ाई केवल सरकार या पुलिस की नहीं, बल्कि पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। उन्होंने युवाओं से इस अभियान में केवल सहभागी बनने के बजाय नेतृत्वकर्ता बनने का आह्वान किया। मुख्यमंत्री ने खेल, योग और सकारात्मक सोच को जीवनशैली में शामिल करने पर बल देते हुए कहा कि युवाओं की ऊर्जा का उपयोग प्रदेश और देश के निर्माण में होना चाहिए।

​उन्होंने बताया कि सरकार अवैध नशे के कारोबार पर सख्त कार्रवाई के साथ उपचार और पुनर्वास पर भी कार्य कर रही है। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री, विधायक और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Home
ट्रेंडिंग न्यूज़
State News
Search
error: Content is protected !!