उत्तराखंड एससी आयोग की जनसुनवाई: 45 में से 26 मामलों का मौके पर निस्तारण

0 244,369

उत्तराखंड अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष मुकेश कुमार की अध्यक्षता में देहरादून कार्यालय में आयोजित तीन दिवसीय जनसुनवाई संपन्न हुई। इस दौरान कुल 45 शिकायतों पर सुनवाई करते हुए दोनों पक्षों की उपस्थिति में 26 मामलों का मौके पर ही निस्तारण किया गया।

Advertisement ( विज्ञापन )

• ​मुख्य मुद्दे: जनसुनवाई में मुख्य रूप से भूमि से अवैध कब्जा हटाने, भूमि पैमाइश, उत्पीड़न, जातिगत भेदभाव, पदोन्नति, सेवा बहाली और आउटसोर्स कार्मिकों से जुड़े प्रकरण शामिल रहे।

• ​प्रमुख निर्देश: आयोग अध्यक्ष ने अधिकारियों को संवैधानिक प्रावधानों के तहत त्वरित न्याय देने और जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्रों तक पहुंचाने के निर्देश दिए।

• ​विस्तार: आयोग की सचिव कविता टम्टा ने बताया कि 1 से 3 सितंबर तक चली इस सुनवाई में टिहरी, देहरादून, हरिद्वार, नैनीताल, चंपावत और बागेश्वर के फरियादी पहुंचे।

​अध्यक्ष ने अधिकारियों को आयोग के आदेशों का कड़ाई व समयबद्धता से अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Home
ट्रेंडिंग न्यूज़
State News
Search
error: Content is protected !!