देहरादून स्थित श्री महासू देवता मंदिर, हनोल में आगामी जागरा मेला-2026 ‘वन डिस्ट्रिक्ट-वन फेस्टिवल’ की तर्ज पर भव्य रूप में आयोजित किया जाएगा। मेले की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट में समीक्षा बैठक आयोजित हुई।
मेले का मुख्य आयोजन 13 और 14 सितम्बर 2026 को होगा, जिसमें 13 सितम्बर की रात्रि पारंपरिक जागर और 14 सितम्बर को विविध धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे।
• यातायात व पार्किंग: सुगम आवागमन के लिए स्पष्ट ट्रैफिक प्लान, पर्याप्त पार्किंग स्थल और पुलिस बल तैनात रहेगा। ओवरलोडिंग पर सख्त निगरानी होगी।
• मूलभूत सुविधाएं: स्वच्छ पेयजल, टैंकर व्यवस्था, नियमित सफाई, मोबाइल टॉयलेट और निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी।
• सड़क व स्वास्थ्य: पहुंच मार्गों की मरम्मत मेले से पूर्व पूरी होगी। साथ ही 24 घंटे आपातकालीन एंबुलेंस व दवाओं सहित चिकित्सा दल तैनात रहेगा।
डीएम ने सभी विभागों को समन्वय के साथ समय पर व्यवस्थाएं पूरी करने के निर्देश दिए।
