उत्तराखण्ड सहित 19 राज्यों में 29 मई से शुरू होगा मतदाता पुनरीक्षण अभियान (SIR)

0 275,445

भारत निर्वाचन आयोग ने तीसरे चरण के तहत उत्तराखण्ड सहित 19 राज्यों में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान की घोषणा कर दी है। उत्तराखण्ड में यह प्रक्रिया 1 जुलाई 2026 की अर्हता तिथि के आधार पर संपन्न की जाएगी।

Advertisement ( विज्ञापन )

​अभियान का पूरा शेड्यूल:

​मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम ने अभियान की समय-सीमा साझा करते हुए महत्वपूर्ण तिथियां घोषित की हैं:

• ​29 मई से 7 जून 2026: गणना प्रपत्रों की छपाई और संबंधित कर्मचारियों का प्रशिक्षण कार्य।

• ​8 जून से 7 जुलाई 2026: बीएलओ (BLO) घर-घर जाकर सर्वे करेंगे और प्रपत्रों का वितरण एवं संकलन सुनिश्चित करेंगे।

• ​14 जुलाई 2026: ड्राफ्ट मतदाता सूची (Draft Roll) का प्रकाशन।

• ​14 जुलाई से 13 अगस्त 2026: मतदाता सूची पर दावे और आपत्तियां दर्ज कराने का समय।

• ​10 जुलाई से 11 सितंबर 2026: प्राप्त दावों व आपत्तियों का निस्तारण।

• ​15 सितंबर 2026: अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन।

​तैयारियां और भागीदारी

​मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने जानकारी दी कि राज्य के 11,733 पोलिंग बूथों के लिए राजनीतिक दलों द्वारा अब तक 21,808 बूथ लेवल एजेंट (BLA) तैनात किए जा चुके हैं। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य मतदाता सूची को पूरी तरह शुद्ध और अपडेट करना है ताकि कोई भी पात्र नागरिक मतदान से वंचित न रहे।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Home
ट्रेंडिंग न्यूज़
State News
Search
error: Content is protected !!