प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक में धामी सरकार ने लिए तीन अहम फैसले, इन प्रस्तावों को मिली मंजूरी

0 269,003

रिपोर्ट: आकाश

 

Advertisement ( विज्ञापन )

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में बुधवार को सचिवालय में हुई कैबिनेट बैठक में तीन अहम फैसले लिए गए। इसमें शिक्षा विभाग में राजकीय विद्यालयों में प्रधानाचार्य पद की सेवा नियमावली में संशोधन को मंजूरी दी गई, जिससे अब पदोन्नति, तैनाती और योग्यता मानकों को लेकर बनी असमंजस की स्थिति दूर हो सकेगी।

 

 

कैबिनेट ने हरिद्वार कुंभ मेला 2027 के सुचारू संचालन के लिए 82 पदों पर नियुक्ति को मंजूरी दी। इन पदों पर नियुक्त कार्मिकों से साफ-सफाई, स्वास्थ्य सेवाएं, सुरक्षा और समन्वय कार्यों किया जाएगा। कैबिनेट में राज्य में ई- स्टाम्प व्यवस्था को सरल करने का प्रस्ताव पारित किया गया। अब नागरिकों को स्टांप खरीदने के लिए लंबी कतारों में नहीं लगना पड़ेगा।

 

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Home
ट्रेंडिंग न्यूज़
State News
Search
error: Content is protected !!