पूर्व सैनिकों को आपदा प्रबंधन तंत्र से जोड़ा जाएगा: नव नियुक्त उपाध्यक्ष लेफ्टिनेंट कर्नल रघुवीर सिंह भण्डारी

0 267,779

उत्तराखण्ड राज्य आपदा प्रबंधन सलाहकार समिति के नव नियुक्त उपाध्यक्ष, लेफ्टिनेंट कर्नल रघुवीर सिंह भण्डारी (सेवानिवृत्त) ने सोमवार को अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया। इस अवसर पर आपदा प्रबंधन सचिव श्री विनोद कुमार सुमन ने उनका स्वागत किया।

Advertisement ( विज्ञापन )

​पदभार ग्रहण करने के बाद लेफ्टिनेंट कर्नल भण्डारी ने कहा कि उनकी मुख्य प्राथमिकता राज्य के पूर्व सैनिकों और अर्द्धसैनिक बलों के सेवानिवृत्त जवानों को आपदा प्रबंधन तंत्र से जोड़ना है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के लगभग हर गाँव में पूर्व सैनिकों की उपस्थिति है, जिनका अनुशासन, अनुभव और नेतृत्व क्षमता आपदा जोखिम न्यूनीकरण, खोज-बचाव और सामुदायिक प्रबंधन को अत्यधिक सशक्त बना सकती है। उनका लक्ष्य राज्य से लेकर ग्राम स्तर तक एक प्रभावी स्वयंसेवक नेटवर्क विकसित करना है।

​लेफ्टिनेंट कर्नल भण्डारी ने भारतीय सेना में 38 वर्षों तक सेवाएँ दी हैं और ऑपरेशन पवन, मेघदूत व विजय जैसे महत्वपूर्ण अभियानों में सक्रिय भूमिका निभाई है। अपनी सेवानिवृत्ति के बाद भी वे पूर्व सैनिकों के कल्याण हेतु लगातार कार्यरत हैं। सचिव श्री विनोद कुमार सुमन ने विश्वास व्यक्त किया कि उनके व्यापक सैन्य व प्रशासनिक अनुभव से उत्तराखण्ड की आपदा प्रबंधन व्यवस्था को नई मजबूती मिलेगी और राज्य आपदा के प्रति अधिक सतर्क व सुदृढ़ बन सकेगा।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Home
ट्रेंडिंग न्यूज़
State News
Search
error: Content is protected !!