Uttarakhand Weather: पहाड़ों में बर्फबारी के आसार, मैदानों में शुष्क रहेगा मौसम, ठंड से मिलेगी राहत

0 264,753

रिपोर्ट: आकाश

 

Advertisement ( विज्ञापन )

उत्तराखंड के पर्वतीय इलाकों में शनिवार को हल्की बारिश के साथ बर्फबारी होने की संभावना है। जबकि मैदानी इलाकों में मौसम शुष्क रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले के कुछ इलाकों में हल्की बारिश व बर्फबारी की संभावना है

 

खासकर प्रदेश के 3000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के ज्यादा आसार हैं। आने वाले दिनों की बात करें तो चार फरवरी तक प्रदेशभर के ऊंचाई वाले इलाकों में मौसम का मिजाज कुछ ऐसा ही रहेगा। हालांकि पांच फरवरी से मौसम शुष्क होगा और ठंड से राहत मिलेगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Home
ट्रेंडिंग न्यूज़
State News
Search
error: Content is protected !!