राहुल गांधी के देहरादून दौरे पर भाजपा महिला मोर्चा का जोरदार विरोध

0 267,781

देहरादून में आज कांग्रेस नेता राहुल गांधी के आगमन के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा ने उग्र विरोध प्रदर्शन किया। प्रदेश अध्यक्ष रुचि भट्ट के नेतृत्व में सीएमआई चौक पर एकत्रित हुई हजारों महिलाओं ने कांग्रेस की ‘महिला विरोधी मानसिकता’ के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान महिला मोर्चा की प्रदेश महामंत्री हिमानी वैष्णव सहित राज्य मंत्री और अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी भी उपस्थित रहीं।

Advertisement ( विज्ञापन )

​विरोध प्रदर्शन का मुख्य केंद्र संसद में ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ का कांग्रेस द्वारा किया गया विरोध था। रुचि भट्ट ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिलाओं को राजनीतिक भागीदारी का ऐतिहासिक अधिकार दिया है, जबकि कांग्रेस ने हमेशा महिला सशक्तिकरण के मुद्दों पर दोहरा चरित्र अपनाया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि देवभूमि की मातृशक्ति महिला सम्मान के विषय पर किसी भी प्रकार की राजनीति को स्वीकार नहीं करेगी।

​प्रदर्शन के दौरान सीएमआई चौक पर पुलिस द्वारा लगाई गई बैरिकेडिंग को कार्यकर्ताओं ने चुनौती दी और शांतिपूर्ण तरीके से अपना संदेश बुलंद किया। अंततः पुलिस प्रशासन ने प्रदर्शनकारी महिला कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया। भाजपा महिला मोर्चा ने चेतावनी दी कि कांग्रेस को अपने महिला विरोधी इतिहास पर आत्ममंथन करना चाहिए। यह प्रदर्शन राज्य भर में महिलाओं की एकजुटता और प्रधानमंत्री के नेतृत्व में उनके अटूट विश्वास को प्रदर्शित करने वाला रहा।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Home
ट्रेंडिंग न्यूज़
State News
Search
error: Content is protected !!