राजाजी टाइगर रिजर्व रामगढ़ रेंज अंतर्गत ग्रामीणों ने मनाया अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस

Villagers celebrated International Biodiversity Day under Rajaji Tiger Reserve Ramgarh Range
0 19

रिपोर्ट – आशीष यादव

अंतरराष्ट्रीय जैव विविधता दिवस के अवसर पर राजाजी टाइगर रिजर्व के रामगढ़ रेंज के बुलावाला गांव में वन इको समिति के अध्यक्ष मंगल सिंह रौथाण की अध्यक्षता में जन जागरूकता अभियान चलाया गया। जैव विविधता दिवस का मुख्य उद्देश्य पृथ्वी पर निहित सभी प्रकार की स्थलीय वायुमंडलीय सागरिय पारिस्थितिक तंत्र में उपस्थित विभिन्न प्रकार के जीव जंतुओ का संरक्षण करना मुख्य उद्देश्य है।इस दौरान वन अध्यक्ष मंगल ने कहा कि पृथ्वी मनुष्यों के रहने के लायक तभी बन पाएगी, जब जैव विविधता का संपूर्ण विकास होगा, ओर हमे अपने पर्यावरण को बचाना है। आज का मानव अपनी सुख-सुविधा के लालच में जैव विविधता को नष्ट करता जा रहा है। आज हम सबको मिलकर अपने पर्यावरण की रक्षा करनी चाहिए

Leave A Reply

Your email address will not be published.