वंदे भारत ट्रेन :देश में सबसे ज्यादा दूरी तय करेगी प्रयागराज-सहारनपुर वंदे भारत एक्सप्रेस, 769 किमी. का होगा सफर

0 33

प्रयागराज :प्रयागराज से सहारनपुर के बीच चलाई जाने वाली वंदे भारत सीरीज की देश में सबसे ज्यादा लंबी दूरी तय करने वाली ट्रेन होगी। वाया लखनऊ होकर चलाए जाने वाली यह ट्रेन कुल 769 किमी. का सफर तय करेगी। वर्तमान समय सबसे लंबी दूरी तय करने वाली वंदे भारत वाराणसी से नई दिल्ली के बीच चल रही है। खास बात यह है कि वाराणसी-नई दिल्ली वंदे भारत भी प्रयागराज के ही रास्ते संचालित हो रही है, जबकि सहारनपुर वंदे भारत भी प्रयागराज तक ही आएगी।

पिछले सप्ताह ही रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सहारनपुर में आयोजित एक कार्यक्रम में सहारनपुर से प्रयागराज के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन चलाने का एलान किया। ट्रेन का लखनऊ, बरेली, मुरादाबाद होकर चलना तकरीबन तय है। प्रयागराज संगम रेलवे स्टेशन से सहारनपुर तक यह रेलमार्ग कुल 769 किमी लंबा है। इस ट्रेन के संचालन की तिथि और शेड्यूल रेलवे बोर्ड द्वारा किसी भी दिन घोषित किया जा सकता है।

प्रयागराज और सहारनपुर के लिए यह दूसरी वंदे भारत ट्रेन रहेगी। प्रयागराज से होकर से वाराणसी-नई दिल्ली एवं सहारनपुर के रास्ते देहरादून-आनंद विहार वंदे भारत एक्सप्रेस का संचालन मौजूदा समय हो रहा है। इसमें कुल तीन वंदे भारत ही वर्तमान समय 700 किमी या उससे ज्यादा दूरी का सफर तय कर रही हैं। इसमें नई दिल्ली-वाराणसी वंदे भारत 757 किमी, सिकंदराबाद-विशाखापट्नम 703 किमी और भोपाल-नई दिल्ली वंदे भारत 701 किमी का सफर तय कर रही हैं। सहारनपुर वंदे भारत एक्सप्रेस के संचालन को लेकर उत्तर मध्य रेलवे के सीपीआरओ हिमांशु शेखर उपाध्याय का कहना है कि बोर्ड से ही तय होगा कि ट्रेन कब शुरू होगी।

 

लंबी दूरी वाली दस वंदे भारत एक्सप्रेस

प्रयागराज-सहारनपुर – 769 किमी (प्रस्तावित)

वाराणसी- नई दिल्ली – 757 किमी
सिकंदराबाद-विशाखापट्नम – 703 किमी

भोपाल-नई दिल्ली – 701 किमी
सिकंदराबाद- तिरुपति – 661 किमी

नई दिल्ली-श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा – 655 किमी
पुरी -हावड़ा – 640

मुंबई सीएसटी- मडगांव – 590 किमी
तिरुवअनंतपुरम-कासरगोड – 587 किमी

हावड़ा- न्यू जलपाईगुड़ी – 562 किमी

Leave A Reply

Your email address will not be published.