बुलडोजर बाबा’ ने सबको रौंदा, नगर निगम की सभी सीटों पर भाजपा का कब्जा

0 23

बलिया में सील पेटी के खाली मिलने पर हंगामा

मंडी परिषद में चल रही मतगणना के दौरान चितबड़ागांव नगर पंचायत की मतगणना में सील मतपेटी के खाली मिलने से हंगामा हो गया। मतगणना के दौरान नगर पंचायत चितबड़ागांव के वार्ड नंबर छह के बूथ से 434 नंबर  की मतपेटी खाली मिली। मतगणना अभिकर्ताओं द्वारा हो हल्ला करने पर मौके पर डीएम और एसपी पहुंचे गए हैं। फिलहाल मतगणना रुकी है।

02:06 PM, 13-MAY-2023

जौनपुर में 23 साल बाद जीत की ओर भाजपा प्रत्याशी

नगर निकाय चुनाव में इस बार का परिणाम सभी को चौकाने वाला आने की संभावना है। सुबह आठ बजे से शुरू हुई मतगणना में कहीं निर्दल उम्मीदवारों के बढ़त मिल रही है तो कहीं सपा के उम्मीदवार जीत की ओर आगे बढ़ रहे हैं। भाजपा भी पिछले चुनाव से बेहतर की ओर बढ़ रही है। जौनपुर नगर पालिका परिषद की सीट पर 23 साल बाद जीत की ओर भाजपा की प्रत्याशी बढ़ रही हैं। जबकि वर्ष 2000 से चेयरमैन की कुर्सी पर कब्जा जमा दिनेश टंडन का परिवार इस बार पिछड़ा नजर आ रहा है। शाहगंज में निवर्तमान चेयरमैन एवं भाजपा उम्मीदवार गीता जायसवाल भी सपा प्रत्याशी से पीछे चल रही हैं।

02:03 PM, 13-MAY-2023

अयोध्या में भाजपा के मेयर प्रत्याशी की भारी जीत

अयोध्या नगर निगम में भाजपा के मेयर प्रत्याशी महंत गिरीशपति त्रिपाठी 34000 वोटों से जीते। उन्होंने सपा के आशीष पांडे दीपू को हराया।

आगरा महापौर पद मतगणना अपडेट
मतगणना का 10वां चक्र पूरा। 10वें राउंड की मतगणना के बाद बीजेपी प्रत्याशी 1915 मतों से आगे।
बीएसपी को मिले 100507 वोट
बीजेपी को मिले 102422 वोट
बीएसपी प्रत्याशी पिछड़ी

-वाराणसी के वार्ड नंबर 23 सीर गोवर्धन पुर से भाजपा प्रत्याशी गीता सिंह ने 422 वोट से जीत हासिल की

02:01 PM, 13-MAY-2023

मिर्जापुर की छानबे विधान सभा उप चुनाव का 21वां राउंड

भाजपा अपनादल गठबंधन प्रत्याशी 3909 मतों से आगे हो गया है। वहीं समाजवादी पार्टी की कीर्ति कोल  को 49008 और  रिंकी कोल अपना दल एस  52917 मत प्राप्त हुए हैं।

01:57 PM, 13-MAY-2023

UP Nagar Nigam Result: मुरादनगर नगर पालिक परिषद अध्यक्ष पद के दूसरे  राउंड का परिणाम जारी

बसपा 4292
आप  52
भाजपा 3129
आरएलडी 1495
निर्दलीय रेखा 4228
नोटा  11

वार्ड 34 शहीद नगर से खुर्शीदा बेगम समाजवादी पार्टी उम्मीदवार ने दर्ज की जीत
वार्ड 40 से बीजेपी प्रत्याशी हिमांशु चौधरी जीते

हापुड नगर पालिका
बीजेपी – 11480
बीएसपी – 14036
कांग्रेस -2132
आजाद समाज पार्टी – 2739
बीएसपी प्रत्याशी 2556 वोटो से आगे

हापुड पिलखुआ नगर पालिका के दूसरा राउंड ।
बीजेपी – 8683
बीएसपी – 6451
सपा – 3102
बीजेपी के प्रत्यासी विभु बंसल -2232 वोटो से आगे

हापुड गढ़मुक्तेश्वर के दूसरा चक्र ।
बीजेपी – 2828
बीएसपी – 369
सपा – 2307
बीजेपी के प्रत्याशी – 521 वोटो से आगे

बुलंदशहर नगर पालिका के अध्यक्ष पद भाजपा आगे
भाजपा दीप्ति मित्तल 23000
सपा अर्चना पांडा 7000
बीएसपी शबाना 6200
कांग्रेस भारती गोविल 2450
आरएलडी रजिया 1120

01:53 PM, 13-MAY-2023

संतकबीरनगर में निर्दलियों का दबदबा

धर्मसिहवा नगर पंचायत के  वार्ड संख्या 6 रजउर में निर्दल सभासद प्रत्याशी,  रामशंकर 224 मत पाकर 73 वोट से जीते। वहीं भाजपा प्रत्याशी राम अनुज  को 151 मतों से हार का सामना करना पड़ा। धर्मसिहवा नगर पंचायत सभासद के लिए वार्ड संख्या 7 भानपुर माफी से निर्दल प्रत्याशी किरन 252 मत पाकर 61 वोटो से जीतीं जबकि दूसरे स्थान पर रहे निर्दल प्रत्याशी अकरम हुसैन को 191 मत मिले।प्रथम चक्र के मतगणना का परिणाममेहदावल में अध्यक्ष पद में समाजवादी पार्टी 774 वोट से बसपा से आगे जबकि भाजपा उम्मीदवार चौथे स्थान हैं। वहीं निर्दल तीसरे स्थान पर

01:51 PM, 13-MAY-2023

कुशीनगर में बैलेट पेपर को लेकर हुई नोकझोंक, पुलिस ने कराया शांत

कुशीनगर में मतगणना के दौरान नोकझोंक हो गई। बताया जा रहा है कि कमल के फूल पर मुहर लगा हुआ था। उसी बैलेट पेपर पर हाथ के पंजे पर भी अंगूठे का निशान था। इसे लेकर सपा प्रत्याशी हैदर अली राइनी के समर्थक विजय पाल यादव ने उसे अस्वीकृत करने की अपील की।इस पर भाजपा प्रत्याशी विनय जायसवाल ने कहा कि नियम के तहत यह वैलिड है। यह निर्वाचन आयोग के नियम में भी है। इसी बात को लेकर दोनों में ऊंची आवाज में बात शुरू हो गई। इसके बाद दोनों के समर्थक आपस में भिड़ गए। करीब दो मिनट तक हंगामे के चलते सभी बूथों पर मतगणना बंद रही। पुलिस कर्मियों ने दोनों पक्षों को समझाया बुझाया। उसके बाद मतगणना शुरू हुई।

01:36 PM, 13-MAY-2023

UP Nikay Chunav Result: शाहजहांपुर नगर निगम में 10 चक्र के परिणाम

1. अर्चना वर्मा भाजपा- 56617
2.निकहत इकबाल कांग्रेस- 24544
3.माला राठौर सपा- 13038
4. शगुफ्ता अंजुम बसपा- 3344
5. सुमन वर्मा- आम आदमी पार्टी-1892

भदोही के ज्ञानपुर नगर पंचायत में दूसरे चक्र की मतगणना पूरी
निर्दल घनश्याम- 2366
भाजपा हीरालाल – 2267
निर्दल प्रत्याशी घनश्याम 99 वोट से आगे

भदोही नगर पालिका में दो चरणों की मतगणना पूरी 
बसपा – 17438
भाजपा – 15884
बसपा प्रत्याशी 1554 वोटो से आगे

01:35 PM, 13-MAY-2023

बिजनौर से अध्यक्ष पद की आप उम्मीदवार बेहोश

बिजनौर से अध्यक्ष पद की आप पार्टी प्रत्याशी ममता अग्रवाल बेहोश हो गई।

01:29 PM, 13-MAY-2023

सहारनपुर में 12वें राउंड की मतगणना पूरी

सहारनपुर में 12वें राउंड की मतगणना पूरी हो चुकी है। अब तक सहारनपुर से बीजेपी प्रत्याशी डॉ. अजय कुमार 51655 वोटों से आगे चल रहे हैं।
बीजेपी -144091
बसपा -92436
सपा -15617
कांग्रेस -4952

उधर, ज्ञानपुर नगर पंचायत के वार्ड नंबर 5 से राकेश यादव 71 वोटों से विजयी हो गए हैं।

पीलीभीत में उलटफेर, भाजपा प्रत्याशी आगे निकलीं
दूसरा राउंड में
भाजपा प्रत्याशी आस्था अग्रवाल- 3755
सपा प्रत्याशी नसरीन अंसारी- 3387
निर्दलीय प्रियंका कौशिक- 1130
निर्दलीय विमला जायसवाल-  1095
बसपा प्रत्याशी उर्मिला गौतम- 358

01:27 PM, 13-MAY-2023

UP Nagar Nigam Election Result: भदोही के गोपीगंज नगर पालिका द्वितीय चरण की मतगणना पूरी

निर्दल जितेन्द्र गुप्ता – 3939
भाजपा ब्रजेश गुप्ता – 2609
निर्दल प्रत्याशी जितेन्द्र 1330 वोट से आगे

घोरावल में अध्यक्ष पद पर बसपा और भाजपा के बीच कड़ा मुकाबला
सोनभद्र के घोरावल के  छह वार्ड की गिनती पूरी होने के बाद बसपा प्रत्याशी सूरज चौहान 55 मतों से भाजपा प्रत्याशी राजेश कुमार से आगे हैं।
नगर पालिका परिषद सोनभद्र में भाजपा प्रत्याशी रूबी प्रसाद को बड़ी बढ़त। सपा प्रत्याशी उषा सोनकर से लगभग दोगुने मतों से आगे। भाजपा प्रत्याशी को मिले 6342 मत। सपा की उषा सोनकर 3188 मतों के साथ दूसरे स्थान पर।
अनपरा नगर पंचायत में निर्दल उम्मीदवार विश्राम बैसवार ने बनाई बढ़त। भाजपा के केसी जैन से 162 मतों से आगे।
नगर पंचायत ओबरा से सपा प्रत्याशी चांदनी 3313 मत पाकर आगे। दूसरे नंबर भाजपा की प्राणमति देवी को मिले 2111 मत।

01:23 PM, 13-MAY-2023

मोदीनगर नगर पालिक परिषद अध्यक्ष पद का प्रथम  राउंड परिणाम जारी

सपा 434
बसपा 2039
आप 473
भाजपा 11079
आरएलडी 188
नोटा  187

मुरादनगर नगर पालिक परिषद अध्यक्ष पद का प्रथम  राउंड परिणाम जारी
बसपा 4900
आप  28
भाजपा 3447
आरएलडी 1173
निर्दलीय रेखा 4520
नोटा  6

मोदीनगर नगर पालिक परिषद अध्यक्ष पद के दूसरे  राउंड का परिणाम जारी
सपा 665
बसपा 2690
आप 674
भाजपा 11292
आरएलडी 1808
नोटा  342

वार्ड 48 मिर्जापुर से समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार साजिदा चौधरी ने दर्ज की जीत
वार्ड 99 वैभव खंड से भाजपा के उम्मीदवार प्रीति जैन ने दर्ज की जीत की है। दूसरे नंबर पर मोनिका शर्मा निर्दलीय को 472 वोट मिले।
वार्ड 37 से भाजपा के उम्मीदवार रवि भाटी ने जीत दर्ज की।

01:15 PM, 13-MAY-2023

अयोध्या के रुदौली में तीन सभासदों के परिणाम जारी

रुदौली नगर पालिका में पहले चरण के मतदान के बाद वार्ड 24 से भाजपा प्रत्याशी संतोष कुमारी ने नीशू गुप्ता को चुनाव हराया। वहीं वार्ड 17 से निर्दल शाहिद उर्फ भुलई ने भाजपा के संदीप नवीन शुक्ला  को हराया। वार्ड छह में निर्दल प्रत्याशी ज्ञान प्रकाश मिश्र ने भाजपा प्रत्याशी अनिल मिश्रा को पराजित किया।

-सुल्तानपुर जिले में कोइरीपुर तीसरा राउंड
भाजपा 275
बसपा 137
निर्दलीय कंघा 44
कांग्रेस 38
-अयोध्या नगर निगम में 13वे राउंड में भाजपा के मेयर प्रत्याशी महंत गिरीशपति त्रिपाठी 32144 वोट से आगे।

01:13 PM, 13-MAY-2023

UP Nagar Nigam Result:मेरठ में खिल रहा कमल, सहारनपुर में भाजपा प्रत्याशी 50 हजार वोटों से आगे

मेरठ नगर निकाय चुनाव के मतदान के दौरान शहर के अनुसूचित बाहुल्य क्षेत्र में भी भाजपा को अच्छी वोट मिल रही हैं। यह आज मतगणना से साफ हो गया है। मेरठ नगर निगम के कुल 1087 बूथ हैं, 100 बूथों की अब तक गिनती हो चुकी है। कुल 14 राउंड के तहत मतगणना होनी है।  मतगणना स्थल के बाहर भारी संख्या में प्रत्याशी व पार्टियाें के समर्थक जुटे हुए हैं। कड़ी सुरक्षा के बीच मतगणना जारी है।

कुल वोट तीसरे राउंड में 84541
36052 हरिकांत
17411 सीमा
15610 अनस
9920 हशमत
2157 नसीम

01:12 PM, 13-MAY-2023

हमीरपुर की राठ नगर पालिका के दूसरे चक्र का परिणाम

हमीरपुर की राठ नगर पालिका के दूसरे चक्र का परिणाम
1- श्रीनिवास बुधौलिया भाजपा – 7472
2- दानिश खान सपा – 5294
3- विमलेश यादव बसपा – 3390
4- रेखा उमेश यादव निर्दलीय – 3945

अलीगढ़ नगर निगम मेयर पद के 9वें राउंड बाद भी भाजपा आगे
भाजपा : 83229
सपा : 53453
बसपा : 22862
भाजपा के प्रशांत सिंघल अब तक 29776 वोट से आगे

Leave A Reply

Your email address will not be published.