अतीक अहमद का बेहद करीबी गुर्गा असाद कालिया और उसका भाई फैजान गिरफ्तार

0 30

प्रयागराज:अतीक अहमद का बेहद करीबी गुर्गा असाद कालिया और उसका भाई फैजान को गिरफ्तार कर लिया गया है। असाद पर पुलिस ने 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। पुलिस ने उसे पुरामुफ्ती थाना क्षेत्र के उमरी गांव से गिरफ्तार किया है। काफी दिनों से पुलिस उसकी खोजबीन कर रही थी। उस पर कई लोगों से रंगदारी मांगने का आरोप है।  इस मामले में उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। कई बड़े मामलों में उसका नाम आया था। काफी समय से पुलिस खोजबीन कर रही थी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.