भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ का हुआ गठन

0 45

  डोईवाला:  भाजपा अल्प संख्यक प्रकोष्ठ का कार्यक्रम डोईवाला नगर पालिका के वार्ड नंबर 19 में आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में डॉक्टर बलजीत सिंह सोढ़ी का भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ का नगर मंडल अध्यक्ष बनने पर स्वागत किया गया इस अवसर पर भाजपा के अल्प संख्यक नगर मंडल के महामंत्री पद पर शमा राव को नगर मंडल महामंत्री की जिम्मेदारी दी गई।

 

पूर्व राज्यमंत्री करन बोरा ने फूल माला पहना कर अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत किया।इस दौरान पूर्व राज्य मंत्री करण बोरा ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में लगातार विकास के कार्य देश में हो रहे हैं आज भारतीय जनता पार्टी बन गई है समाज के हर वर्ग को भारतीय जनता पार्टी से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Home
ट्रेंडिंग न्यूज़
State News
Search