रिपोर्ट: आकाश
भारतीय जनता पार्टी ने चार जिला पंचायत अध्यक्ष और 11 ब्लॉक प्रमुख प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी कर दी है। शुक्रवार को संगठन ने 63 ब्लॉक प्रमुख व आठ जिपं अध्यक्ष प्रत्याशियों की सूची जारी की थी। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने बताया कि सभी जिला पंचायत अध्यक्षों के लिए प्रत्याशियों की घोषणा कर दी गई है।
इसके साथ ही ब्लॉक प्रमुखों के 14 अन्य प्रत्याशियों के नामों के एलान के साथ अब तक 77 प्रत्याशियों की सूची पार्टी ने जारी कर दी है। बाकी ब्लॉक प्रमुखों के उम्मीदवारों के नामों का भी एलान जल्दी होगा।
जिला पंचायत अध्यक्ष पर
रुद्रप्रयाग में पूनम कठैत, टिहरी में सोना सजवाण, चंपावत में आनंद सिंह अधिकारी और ऊधमसिंह नगर में अजय मौर्या
